
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे प्रगतिशील समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी मुलायम सिंह यादव के कहने पर बनाई है । और मुलायम सिंह यादव के साथ हर समय रहेंगें। संगम नगरी से शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला कहा कि कास गंज जैसे मामले हर जगह हो रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अब बीजेपी सरकार को उठा फेकने की तैयारी हम कर रहे हैं।