प्रयागराज में कल्पवास कर दान पुण्य का विशेष फल मिलता है-स्वामी प्रभाकर जी

प्रयागराज(अनुराग दर्शन समाचार)। त्रिवेणी मार्ग स्थित गायत्री गंगा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सत्संग के दौरान स्वामी परमहंस प्रभाकर जी महाराज तीर्थ राज प्रयाग की महिमा का बखान किया माघ मकर गत रवि जब होई तीरथ पति आव सब कोई देव दनुज किनर नर सैनी सादर मंज ही शकल त्रिवेणी इस तपोभूमि विभिनन् योनियों के साधक सिद्ध जीव पधारे है प्रयागराज में भगवान् श्री हरी विष्णु साक्षात विराजमान है। मकर संक्रांति से ही यहां पर साधु संत महात्मा सत्संग भजन कीर्तन करते हैं। स्वामी प्रभाकर जी महाराज ने तीर्थराज महिमा का विस्तृत वर्णन कल्प वासियों श्रद्धालुओं को कहा कि यहां पर कल्पवास कर दान पुण्य का विशेष फल मिलता है। गायत्री गंगा के शिविर में कोरोना महामारी को नष्ट करने के लिए विशेष अनुष्ठान पंडितों द्वारा हो रहा है।

Exit mobile version