57 कटियामारों पर एफआईआर बकाएदारों का काटा बिजली कनेक्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बिजली विभाग ने बकाए पर कनेक्शन काटा तो उपभोक्ता कटिया मारकर बिजली उपयोग करने लगे। ऐसे ही कटियामारों की जांच में 57 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कटिमारी की जांच करने गई टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा।
फोर्ट रोड खंड के उपखंड अधिकारी शुभम मिश्रा ने बताया कि अल्लापुर क्षेत्र में पांच लोग कटियामारी में पकड़े गए। रामबाग खंड के उपखंड अधिकारी अतुल गौतम ने बताया कि रेलवे लाइन किनारे मलाकराज में जांच का लोगों ने विरोध किया। जांच टीम को लोगों ने घेरा था लेकिन समझाने पर सभी मान गए। क्षेत्र में कटियामारी करने वाले पांच उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
दोनों उपखंड अंतर्गत मोहल्लों में बकाए पर 50 से अधिक कनेक्शन कटे हैं। कटियामारी के साथ बिजली विभाग ने ओवरलोड वाले ट्रांसफॉर्मर से जुड़े मोहल्ले की भी जांच शुरू कर दी है। बिजली विभाग और विजिलेंस ने मंगलवार सुबह नॉर्थ मलाका और शाहगंज इलाके में जांच की। दोनों मोहल्लों में 57 लोग बिजली चोरी करते मिले। सभी ने कटियामारी की थी। नैनी स्थित बिजली थाने में सभी कटियामारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Exit mobile version