संगम नोज को किया एटीएस कमांडो के हवाले

 

चप्पे-चप्पे पर पुलिस की थी नजर
आला अधिकारी कर रहे थे लगातार भ्रमण।

पूरे मेले को ड्रोन कैमरे से किया जा रहा था सर्च।

( अनुराग शुक्ला/आनंत पांडे )

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मौनी अमावस्या पर स्नान घाट और मेला क्षेत्र की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। संगम नोज को एटीएस कमांडो के हवाले कर दिया गया है। बुधवार देर रात कमांडो ने घाटों पर अपनी-अपनी पोजीशन ली। क्राउड और ट्रैफिक मैनेजमेंट की जिम्मेदारी पुलिस के जवानों पर है। मौनी अमावस्या पर स्नान घाट और मेला क्षेत्र की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। संगम नोज को एटीएस कमांडो के हवाले कर दिया गया है। बुधवार देर रात कमांडो ने घाटों पर अपनी-अपनी पोजीशन ली। क्राउड और ट्रैफिक मैनेजमेंट की जिम्मेदारी पुलिस के जवानों पर है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से खुफिया एजेंसी भी अपने-अपने स्तर पर इनपुट जुटा रही हैं। स्नान पर्व से पूर्व बुधवार को आइजी केपी सिंह, एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसपी मेला डॉ आरएन मिश्रा ने नोडल अधिकारी आशुतोष मिश्रा, एसपी सिटी दिनेश सिंह के साथ मेला ड्यूटी में लगे अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। कहा कि श्रद्धालुओं को संगम और दूसरे घाट पर स्नान करने के लिए पैदल कम चलना पड़े, इसके लिए नजदीक पार्किंग बनाई गई है। मगर पार्किंग फुल होते ही डायवर्जन प्लान लागू कर दिया जाए। चार ड्रोन कैमरों के जरिए घाट, महावीर मंदिर और दूसरे भीड़भाड़ वाले स्थानों की निगरानी की जाएगी।

Exit mobile version