आदर्श ने काटजू क्लब को दिलाई जीत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आदर्श पांडेय की घातक गेंदबाजी (6-2-20-5) की बदौलत काटजू क्रिकेट क्लब ने रुद्राभिषेक ट्रस्ट स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन (आरटीएसइ) को 157 रन से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किये।
डीएवी कालेज मैदान पर शुक्रवार को खेले गये मैच में काटजू क्लब ने 30 ओवर में 8 विकेट पर 185 रन (विनय दुबे 55, सुमित 29, अर्जुन दुबे 20, अक्षत गुप्ता चार, शौर्य जैसवार दो विकेट) बनाकर आरटीएसइ को 14.3 ओवर में 28 रन पर समेट दिया। कोई बल्लेबाज दहाई की संख्या भी नहीं पार कर सका। आदर्श पांडेय ने पांच तथा आशुतोष पांडेय व आर्यन ने दो-दो विकेट लिये।

Exit mobile version