नई दिल्ली। हापुड़ में भी दलित समाज के हजारों लोग सड़को पर उतरे. इस दौरान पेट्रोल पंप पर भीड़ ने तोड़फोड़ की. दलितों का विरोध-प्रदर्शन उग्र हो गया.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी एक्ट में किए गए संशोधन के विरोध में सोमवार को दलित संगठनों ने देशव्यापी बंद बुलाया है. भारत बंद के दौरान पशिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला. आगरा, मेरठ, बागपत, सहारनपुर बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद में उग्र प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया. तोड़फोड़, पत्थरबाजी और आगजनी में कई बसों, गाड़ियों और बाइकों को फूंक दिया गया. पत्थरबाजी में कई पुलिस वाले भी घायल हुए हैं. कई ट्रेनों को रोका गया जबकि कई हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया.
गाजियाबाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जगह-जगह चक्का जामकर प्रदर्शनकारियों ने दर्ज कराया विरोध. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प भी हुई.
इस बीच खबर है कि प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-हरिद्वार हाइवे जाम कर दिया है. हजारों की संख्या में दलित समाज रेल की पटरियों पर पहुंचे और ट्रेनों को रोकने का प्रयास किया. मेरठ के अन्य मुख्य चौराहे पर भी जाम लगाया गया.
शहर में कई जगह उग्र प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शनकारियों ने रोडवेज की कई बसों को तोड़ दिया जबकि कई गाड़ियों पर भी पथराव किया गया है. कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हाथों में हथियार, लाठी और डंडे लेकर निकले दलितों ने सड़कों जमकर उत्पात मचाया. बवाल करते हुए पुलिस और पत्रकारों पर हमला किया. बलवे की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है.
मैनपुरी में भी प्रदर्शनकारियों ने जमकर प्रदर्शन किया और जय भीम के नारे लगाए. इस दौरान प्रदर्शनकारी सुप्रीम कोर्ट होश में आओ के नारे लगाते दिखे.
हापुड़ में भी दलित समाज के हजारों लोग सड़को पर उतरे. इस दौरान पेट्रोल पंप पर भीड़ ने तोड़फोड़ की. दलितों का विरोध-प्रदर्शन उग्र हो गया.
गाजियाबाद में प्रदर्शनकारियों द्वारा किये गए पथराव में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया
हापुड़ में पथराव में घायल एक पुलिसकर्मी का इलाज किया जा रहा है.