
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मो. नसर (103 रन, 45 गेंद, 14 चौके, पांच छक्के) एवं रितेश जायसवाल (102 रन, 64 गेंद, 15 चौके, एक छक्का) के शतक से जय सेल्स वॉरियर्स ने जर्नलिस्ट एकादश को 167 रन और डेल्टा क्लब ने एसी चैंपियंस को दो विकेट से हराकर प्रेम लता मिश्रा स्मृति टी-20 मास्टर्स क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये। डीएवी कालेज मैदान पर शनिवार को खेले गये पहले मैच में जयसेल्स वॉरियर्स ने 20 ओवर में एक विकेट पर 237 रन (मो. नसर 103 नाबाद, रितेश जायसवाल 102 नाबाद, वकार रिजवान 25, जावेद मुस्तफा 1/27) बनाकर जर्नलिस्ट एकादश को 19.2 ओवर में 70 रन (देवेंद्र 15, जावेद मुस्तफा 14, बृजेश यादव तीन, अरुण कुमार व आशुतोष दो-दो विकेट) पर समेटा। नसर मैन ऑफ दि मैच रहे। दूसरे मैच में ए.सी. चैंपियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन (सैयद जफर 44, नासिर आजम 39, रिशद खान 26, जोएल पॉल 4/21) बनाये। जवाब में डेल्टा क्लब ने 18.1 ओवर में 8 विकेट पर 158 रन (आरिज अल्वी 37, मो. तलहा 36, आसिफ महमूद 29, अरहम, हयात, अमन और कौसर एक-एक विकेट) बना लिये।