सत्य प्रकाश मालवीय के करीबी वीरेंद्र मोहिले का निधन

ककरा घाट पर उनके पुत्र नीरज ने दिया मुखाग्नि।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के दक्षिणी विधानसभा से प्रत्याशी रहे व कांग्रेसी नेता वीरेंद्र मोएले का निधन शुक्रवार को लोकनाथ स्थित मालवीय नगर में निजी आवास पर हो गया। वह बुजुर्ग 82 वर्ष के थे और उनकी तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी। उनके निधन पर कांग्रेस सहित आसपास के लोगों ने शोक जताया है। शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को पुत्र डॉ०नीरज मोएले ने ककरहा घाट पर मुखाग्नि दी। अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए घाट पहुँचकर सीडब्लूसी मेम्बर प्रमोद तिवारी के साथ पार्टी नेताओं ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट किया। प्रमोद तिवारी ने बताया कि वीरेंद्र मोएले जिंदादिल इंसान थे। जो हमेशा गरीब शोषित और व्यापारियों के लिये अपनी आवाज़ बुलंद करते रहे। प्रमोद तिवारी का कहना था कि ये छति पूरी नहीं कि जा सकती है।
इस दौरान जितेन्द्र नाथ सिंह, विजय प्रकाश, नफीस अनवर, तलत अज़ीम, अनिल पाण्डेय, हसीब अहमद, दीपचंद्र तिवारी, विमल मेहरोत्रा, दीपचंद्र शर्मा, मो०हसीन सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version