खाक चौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष बने रहेंगे महंत सीता राम दास

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। खाक चौक व्यवस्था समिति का दो गुट होने के बाद अध्यक्ष सीताराम दास ने अपने कैंप में खाकचौक व्यवस्था समिति के मुकाम धारियों की बैठक की बैठक में सभी ने एक स्वर से अध्यक्ष महंत सीताराम दास जी के पक्ष में समर्थन दिया और अध्यक्ष महंत सीताराम दास जी ने कहा बहुमत हमारे साथ हैं।

बिना सभी मुकाम धारियों को बुलाए कार्यकारिणी की बैठक कैसे कर लिया यह गलत है। इसके खिलाफ कानून का दरवाजा खटखटाया जाएगा । वही उनके समर्थन में आए मुकाम धारियों ने महंत सीताराम दास जी को अध्यक्ष के रूप में बने रहने का आश्वासन दिया । महंत सीताराम दास जी ने कहा
कि जिसको परेशानी हो वह समिति की बैठक में आकर अपनी बात रखे । और दावा किया कि बहुमत मेरे पास है।

Exit mobile version