
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश के सौजन्य से माघ मेला प्रयागराज संगम किनारे राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश द्वारा रेत से रेत पर एक दिवसीय मूर्तिकला कार्यशाला का आयोजन किया गया है इस कार्यक्रम के शुभारंभ एवं उद्घाटन माननीय डॉ ओमकार राव वामखेड़े उपनिदेशक इलाहाबाद संग्रहालय, प्रयागराज ने किया। इस कार्यशाला संयोजक डॉ नगीना राम (मूर्तिकार) एवं प्रशिक्षक के रूप में शनि केशरी एवं सोनू प्रजापति के निर्देश में मूर्तियां बनाई गई और प्रयागराज संगम सैंड आर्ट के अजय कुमार गुप्ता व मनोज कुमार ने मूर्तिया बनाई । इस कार्यशाला में भानु प्रकाश कामले (रा० अ०) साधना गोस्वामी ने सभी का स्वागत एवं विशेष दिशा निर्देश दिया। या अवसर पर संजय गिरी,नीतू सिंह,रक्षक कामले ,प्रतिभा सिंह,कृष्णा शर्मा तथा प्रदेश भर से आये 128 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग लिया। डॉ वानखेड़े ने उदघाटन समारोह में अपने वन्तव्य मे माघ मेले के प्राचीरता ,इतिहास,गौरव एवं राजा हर्षवर्धन के दान अमृत का गिरना आदि का वर्णन करते हुए अविरल गंगा निर्मल गंगा के महत्व को बताया।