सम्मानित किये गये संत – महात्मा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज का माघ मेला के ओल्ड जीटी रोड पुल के पास शिविर लगा हुआ है। शिविर में आचार्य देवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में मकर संक्रांति से लेकर माघी पूर्णिमा तक प्रयाग महात्म्य, विश्व कल्याण के लिये हवन – पूजन और अन्नक्षेत्र चल रहा है ।
रविवार को शिविर में संतों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में जगद्गुरु स्वामी मुनीश्राआश्रम महाराज, जगद्गुरु स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती महाराज, अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम जी महाराज, महामंत्री स्वामी शंकराश्रम महाराज, स्वामी शारदानंद आश्रम, स्वामी स्वतंत्र आश्रम सहित दण्डी समाज से बडी संख्या में कार्यक्रम में शहर के लोग शामिल हुए। सभी को आचार्य देवेन्द्र पाण्डेय ने अंगवस्त्रम भेटकर सम्मानित किया। जलपान के साथ सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।

Exit mobile version