Latest

अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा “ नामक पत्रक सौंपकर मांगा समर्थन

सपा नेता नरेंद्र सिंह ने आज मेजा क्षेत्र मे अधिवक्ताओं, शिक्षकों, सामाजिक हस्तियों, धर्मगुरूओं, ग्राम प्रधानों को “अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा “ नामक पत्रक सौंपकर मांगा समर्थन।

मेजा, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आगामी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश के आम चुनाव में समाजवादीपार्टी “लक्ष्य 351 सीटें “ लेकर बूथ स्तर पर करो या मरो की तर्ज पर पूरी मजबूती के साथ जुटेगी l समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने गत 9 अगस्त को प्रदेश की जनता के नाम जारी डिजिटल पत्र में कहा है कि जिस तरह से भारत को अंग्रेजी सत्ता के चंगुल से मुक्त कराने के लिए राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी ने 9 अगस्त को करो या मरो का नारा देकर देश के किसानों, नौजवानों, छात्रों, शिक्षकों, सरकारी कर्मचारियों सहित सभी का आह्वान किया था उसी तर्ज पर सपा बूथ स्तर पर मजबूती के साथ जुटेगी।
सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह ने अपने नेता श्री अखिलेश यादव जी द्वारा जारी डिजिटल पत्र को छपवा कर आज मेजा क्षेत्र के कई धर्मगुरूओं,बुद्धिजीवियों,शिक्षकों, अधिवक्ताओं,प्रधानों, सामाजिक हस्तियों, व्यापारियों आदि को सौंप कर प्रदेश में पुनःश्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादीपार्टी की सरकार बनाने के लिए समर्थन की अपील की है l
“अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा” सौंपकर सपा के समर्थन की अपील की l आज मेजा क्षेत्र के मेजारोड, कोटहा,बरसैता, भसुन्दर, मदरहा, भटौती, सिंहपुर,दरी,मेजाखास,गुनईगहरपुर सहित विभिन्न गाँवों मे भ्रमण कर के पत्रक बांट कर 2022 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सहयोग की अपील की l सपा नेता श्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि देश की विविधता को नष्ट करने की साजिशों के दौर में संवैधानिक मूल्यों को बचाने तथा हर नागरिक का समृद्धि और सुरक्षित जीवन सुनिश्चित करने के लिए सपा कटिबद्ध है l श्री सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में आम आदमी को निराश और हताश होना पड़ा है। तमाम वादे कर सत्ता में आने के बाद भाजपा देश में पूंजीवाद को बढ़ावा दे कर, देश की आर्थिक और सामाजिक दशा को तहस-नहस कर रही है l उन्होने सर्व कल्याण के लिए समाजवाद को ही सही रास्ता सुझाया है l
अभियान में शामिल सभी सहयोगियों ने आगामी 2022 में समाजवादीपार्टी की सरकार बनाने के लिए हर वर्ग से अपील की है l
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देश पर सपा नेता श्री नरेंद्र सिंह द्वारा डिजिटल पत्र की हजारों प्रतियां छपवाई गई हैं जिनका वितरण पूरे जनपद में किया जा रहा है
इस मौके पर सर्व श्री ज्ञानचंद्र यादव, प्रेमचंद यादव, पियुष कुमार सिंह राजू, शिव बाबा निषाद, आशीष कुमार यादव, पंडित उमाकान्त द्विवेदी,लालजी सिंह, मौलाना अब्दुल कलाम,सावित्री देवी प्रधान, भोलानाथ पाल, अशर्फी पाल,इन्द्रेश सिंह,अमर बहादुर सिंह, राजेन्द्र यादव, भूपेन्द्र सिंह मुन्ना, मंगला प्रजापति, वीरेन्द्र यादव, फिरोज खान, परवेज अन्सारी, चिन्तामणि पाल, विनोद पाण्डेय,अमरेश कुशवाहा, इन्द्र कुमार पटेल, मथुरा आदिवासी, प्रदीप आदि रहे।

Related Articles

Back to top button