आर्य कन्या इंटर कॉलेज में माँ सरस्वती पूजा एवं महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । आज बसंत पंचमी के पर्व पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज, प्रयागराज में सरस्वती पूजा एवं महाराजा सुहेलदेव जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह कार्यक्रम में कॉलेज की शिक्षिकाओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्या डॉ सुधा उपाध्याय ने कहा मां सरस्वती शिक्षा की देवी है । इनकी उपासना करने से शिक्षा में तरक्की करता है ।इसलिए मां सरस्वती का पूजन और वंदन व शिक्षा से जुड़े छात्र छात्राओं को जरूर करना चाहिए । कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्या अर्चना जायसवाल, नीना प्रजापति, ऋतु अरोरा ,वंदिता अस्थाना, सलोनी अग्रवाल, विनीता श्रीवास्तव, रैहा इदरीस ,कनक जायसवाल आदि सभी शिक्षिकाएं, कर्मचारी गण एवं छात्राएं उपस्थित रही।

Exit mobile version