शुभम-ताहा की बदौलत राज गार्डेन फाइनल में

जस्टिस एसआई जाफरी क्रिकेट में चौधरी नौनिहाल 54 रन से पराजित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शुभम चौधरी (81 रन, 55 गेंद, छह चौके, छह छक्के) और ताहा अली (63 रन, 31 गेंद, तीन चौके, छह छक्के) की बदौलत राज गार्डेन ने चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब को 54 रन से हराकर एसआई जाफरी टी-20 कैशमनी क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया।
एमआईसी मैदान पर बुधवार को खेले गये पहले सेमीफाइनल में टॉस हारकर राज गार्डेन ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 183 रन (शुभम चौधरी 81, ताहा अली 63, रक्शान फराज 21, उदय प्रताप, शुभ शर्मा व अंकित शुक्ला एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में चौधरी नौनिहाल क्लब की टीम 17.5 ओवर में 129 रन (अमर चौधरी 42, अंशुमान पांडेय 20, अंकुश नागर, विपिन शर्मा व तेजस्व राज एक-एक विकेट) पर सिमट गई। शुभम को पूर्व रणजी क्रिकेटर मोहम्मद तारिफ ने मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया।
आयोजन सचिव शमशेर अली (चंदा) के अनुसार दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला शनिवार को आनंद शुक्ला एकादश एवं मैक एकादश के बीच खेला जायेगा।

Exit mobile version