गंगा सेवा मंच ने माघ मेले में गंगा की स्वच्छता को लेकर निकाली जनजागरूकता रैली

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज गंगा सेवा मंच द्वारा माघ मेले में गंगा की स्वच्छता को लेकर जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में संकर्षणाचार्य जी महाराज नें गंगा की अविरलता हेतु सरकार एवं समाज को साथ मिलकर काम करने के लिए कहा उन्होंने कहा गंगा भारतीयों के लिए वरदान हैं इनको बचाना पवित्र रखना हम सबका धर्म है।विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता परिषद के प्रदेश महामंत्री शीतला प्रसाद गौड़ ने कहा कि गंगा को बचाने के लिए सबसे पहले उनका अविरल प्रवाह सुनिश्चित करना होगा।गंगा सेवा मंच के अध्यक्ष असिस्टेंट प्रोफेसर सीएमपी डिग्री कालेज डाक्टर प्रमोद शर्मा ने कहा कि यह जागरूकता रैली लोगों को गंगा एवं अन्य सहायक नदियों सहित पर्यावरण संरक्षण हेतु निकाली गई है गंगा बचेंगी देश बचेगा।इस अवसर पर ज्योति शर्मा अन्नया सिंह अमन वर्मा नीलेश श्रीवास्तव, अश्विनी मौर्य शौर्यप्रताप सिंह, अरविंद तिवारी धनंजय जी आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version