स्वामी रामानुज जी की भव्य शोभायात्रा मेला क्षेत्र में भ्रमण की

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। रामानुजनगर प्रबंध समिति आचार्य वाड़ा द्वारा आदि जगतगुरु भाष्यकार श्री रामानुज स्वामी जी के एवंश्री वेदांत देशिक स्वामी जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन आज शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि को किया गया सोभा यात्रा नगर भ्रमण करते हुए सभी संत वैष्णव जगतगुरु उपस्थित हुए श्रीकोषाध्यक्ष ज. गु.रा. स्वामी घनश्यामाचार्य जी,ज.गु.रा. स्वामी राघवाचार्य जी ,ज. गु.रा. वासुदेवाचार्य जी ‘विद्याभास्कर जी’ महाराज, उपाध्यक्ष ज.गु .रा . श्री स्वामी श्रीधराचार्य जी महाराज, अध्यक्षश्री स्वामीरामेश्वराचार्य जी महाराज, श्री स्वामी राजारामाचार्य जी महाराज, महामंत्रीस्वामी अखिलेशाचार्य जी महाराज , स्वामी कुल शेखराचार्य जी महाराज, शोभायात्रा में सम्मिलित हुए शोभा यात्रा संपूर्ण रामानुजनगर मैं भ्रमण कराते हुए गंगा जी के तट पर पहुंच कर स्वामी रामानुजाचार्य जी का स्नान, दिव्य श्रृंगार कर आरती का दर्शन कराया गया। ‌

Exit mobile version