सूबे में 4868 शिक्षकों का तबादला, जारी की गई पारस्परिक तबादले की सूची

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के 4868 शिक्षकों के पारस्परिक तबादले की सूची बुधवार रात जारी कर दी गई। कुल 9641 शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने 5074 अध्यापकों के आवेदन सत्यापित किए थे। जिनमें से 2434 (4868 अध्यापकों) के पारस्परिक अंतरजनपदीय स्थानान्तरण की सूची वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। इनमें प्राथमिक विद्यालय के 2068 (1390 पुरुष व 678 महिला) सहायक अध्यापक जबकि 366 (301 पुरुष व 65 महिला) उच्च प्राथमिक स्कूलों के सहायक अध्यापक या प्राइमरी के प्रधानाध्यापक शामिल हैं। तीन साल की सेवा अवधि पूरी करने वाले पुरुष शिक्षकों व एक साल की सेवा अवधि वाली महिला शिक्षिकाओं के तबादले किए गए हैं।

Exit mobile version