प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। काटजू क्रिकेट क्लब ने एबीआईसी को 155 रन से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
डीएवी कालेज मैदान पर गुरुवार को खेले गये मैच में काटजू क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 4 विकेट पर 226 रन (कौशल 62, सुमित 50, अर्जुन दुबे 33 नाबाद, तौफीक आलम 28, आर्यन 20, शाहजान अहमद दो विकेट) बनाकर एबीआईसी को 30 ओवर में 79 रन (कृष्णा साहू 19, समीर 18, पार्थवर्धन 16, आशुतोष पांडेय व आर्यन तीन-तीन एवं आदर्श पांडेय दो विकेट) पर समेट दिया।