विश्व हिंदू परिषद शिविर में गंगा समग्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

दीप प्रज्वलित कर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र गिरी, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने किया।

( आनंत पांडे )

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज माघ मेला क्षेत्र के विश्व हिंदू परिषद शिविर में गंगा समग्र कार्यक्रम में प्रदर्शनी का उद्घाटन आज संपन्न हुआ सर्वप्रथम मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र गिरी, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अपर महाधिवक्ता माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद महेश चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महामंत्री आशीष गौतम ने किया ज्वाला देवी शिशु मंदिर रसूलाबाद की बालिकाओं ने दीप प्रज्वलन के समय गीत प्रस्तुत किए अशोक सिंघल सभागार में विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों का परिचय महामंत्री आशीष गौतम ने कराया कार्यक्रम में बोलते हुए चंपत राय ने कहा कि मेरे प्रचारक जीवन की शुरुआत हरिद्वार से हुई 1983 में विश्व हिंदू परिषद द्वारा गंगा एकात्मता यात्रा निकाली गई घरों घरों में गंगाजल दिया गया स्वयं को शुद्ध करने की प्रवृत्ति केवल गंगा में है दुनिया के किसी जल में नहीं गौ, गंगा, गायत्री हमारे जीवन का आधार है इसलिए इन्हें मां का दर्जा दिया गया सबसे पूजनीय गौ, गंगा,धरती मांगंगा की अविरलता हि गंगा की निर्मलता के लिए जरूरी है पूज्य अशोक सिंघल के मन में गंगा की अविरलता एवं निर्मलता की वेदना हमेशा रहती थी उन्होंने कहा था दुनिया के किसी भी जल कि एक्सपायरी तिथि हो सकती है किंतु गंगाजल कि नहीं यह विषय उन्होंने पहली बार वैज्ञानिकों के समक्ष एक सेमिनार में रखा था इसको वैज्ञानिकों ने भी माना कि इस विषय में अभी तक शोध नहीं हुआ अशोक सिंघल जी ने इस विषय को पूज्य संतों के मार्गदर्शन में अनेकोबार सरकार के समक्ष रखा एवं अनेकोंबार जागरण के लिए प्रेरित किया अशोक सिंघल की आत्मा गंगा और राम में बसती थी 2014 से गंगा समग्र का प्रयास गंगा की स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता के लिए प्रयासरत है प्रदर्शनी में ब्रज प्रांत, बलिया, कानपुर, काशी प्रांत, उत्तराखंड, दक्षिण बिहार, दक्षिण बंगाल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी में अब तक के किए हुए प्रयासों का चित्रण सजाया चंपत राय ने अपने संबोधन में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय का जिक्र करते हुए कहा कि 1905 में गंगा महासभा की स्थापना की अंग्रेजो के खिलाफ गंगा जल के प्रवाह को रोकने के लिए आंदोलन खड़ा किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केंद्रीय संगठन मंत्री मिथिलेश, प्रचारक प्रमुख अशोक उपाध्याय, क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह, प्रांत प्रचारक रमेश, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, सनी सिंह, विभाग प्रचारक श्री कृष्ण चंद्र, डॉ पीयूष, डॉ.नरेंद्र सिंह गौर, मुरार जी त्रिपाठी, गौरव जायसवाल, राकेश मिश्रा, नीरज अग्रवाल, कृतिका अग्रवाल, शंभू, सुरेश अग्रवाल, आशुतोष श्रीवास्तव, सुजीत सिंह आदि उपस्थित रहे अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र गिरी ने कहा कि गंगा मां के लिए अशोक सिंघल जी द्वारा किया गया प्रयास हम संतो के लिए अनुकरणीय है अशोक सिंघल का नाम हिंदू धर्म के पुरोधा के रूप में जाना जाएगा मां गंगा कि अविरलता एवं निर्मलता बनी रहे इसका प्रयास हम सबको हमेशा करते रहना चाहिए कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय संयोजक चिंतामणि सिंह ने किया।

Exit mobile version