ज्योति अर्पित कर मां गंगा की आरती

शोभायात्रा के साथ गंगा तट पर पहुंचे शंकराचार्य स्वामी महेश आश्रम

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। रविवार की शाम अखिल भारतीय दंडी सन्यासी परिषद के संरक्षक शंकराचार्य स्वामी महेश आश्रम की अध्यक्षता में दंडी सन्यासियों कल्प वासियों और भक्तों ने मां गंगा को लक्ष् ज्योति अर्पित कर उनकी पूजा और आरती की। शोभा यात्रा नागेश्वर धाम अन्न क्षेत्र पंडाल से शुरू हुई और मोरी मार्ग स्थित गंगा घाट पहुंचीं। पूजन आरती के पश्चात शंकराचार्य स्वामी महेश आश्रम जी ने बताया कि कोरोना से दुनिया को मुक्ति मिले और विश्व भर में शांति कायम रहे इस कामना के साथ मां गंगा को ज्योति अर्पण कर पूजा अर्चना की गई। परिषद के महामंत्री शंकर आश्रम ने बताया कि सन्यासी हर कार्य वसुधैव कुटुंबकम की भावना से ही करते हैं। शोभायात्रा में परिषद के उपाध्यक्ष देवेन्द्रानंद सरस्वती संगठन मंत्री राम आश्रम प्रवक्ता ब्रह्म स्वरूप नर्वदेश्वर आश्रम तत्व बोध आश्रम सहित हजारों लोग शामिल रहे।

Exit mobile version