चौक में वामदलों ने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि का विरोध प्रदर्शन किया

(विनय मिश्रा) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तथा भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी)की ओर से सोमवार को चौक घंटाघर स्थित छुन्नन गुरु की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया गया। वामदलों ने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों के कहा कि केन्द्र सरकार ऐसे समय में पेट्रोल, डीजल के दामों में वृद्धि कर रही है जब तेल की अन्तर्राष्ट्रीय कीमतों में गिरावट हुई है। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में इस तरह वृद्धि किया जाना जनता के साथ धोखा है। डीजल-पेट्रोल के दामों में वृद्धि से सभी आवश्यक वस्तुएं के दाम भी बढ़ रहे हैं। यात्रा भी महंगी हो गई है। इससे जनता की दुश्वारियां और बढ़ रही हैं। कार्यक्रम में नसीम अंसारी, रवि मिश्र, सुनील मौर्या, राम सागर, अखिल विकल्प, माता प्रसाद, अनिर्बान जितेंद्र प्रजापति,आनन्द मालवीय, विकास स्वरुप, प्रदीप ओबामा, गायत्री गांगुली,शीतला प्रसाद विश्वकर्मा, मुन्ना मजदूर, ख़ालिद, पुष्पा,समर सिंह, राजेश सिंह मुस्तकीम अहमद,मो. शकील सिद्दीकी आदि रहे।

Exit mobile version