सपा प्रमुख अखीलेश यादव ने कहा जनता भाजपा मुक्ता चाहती है देश व प्रदेश

( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला।पूर्व सासंद सलीम इक़बाल शेरवानी के आवास पर ब्राहमण समाज के लोगों को सपा की सदस्यता ग्रहण कराने के उपरान्त प्रेस को सम्बोधित करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।कहा किसान दो माह से आन्दोलन कर रहे हैं लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार हिटलर की चाल चल रही है।नौजवान बेरोज़गार हैं।उनको रोज़गार देने की बात करने वाली सरकार उनहे सड़क पर ला कर छोड़ दी है।अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर भी जमकर हमला बोला।कहा प्रदेश हत्याओं से थर्ररा रहा है अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है।निषाद समाज पर पुलिसया ताण्डव पर भी बोले कहा समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले निषाद समाज का दुख दर्द साझा किया और आर्थिक मदद पहोँचाई।अखिलेश बोले भाजपा मुक्त भारत की मांग अब खुद जनता कर रही है।समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी को न्याय मिलेगा।देर से पत्रकार वार्ता मे पहोँचने पर प्रेस के लोगों से छमा मांगते हुए कहा अब ऐसा नहीं होगा।सपा की सरकार बनने पर पत्रकारों को और सम्मान मिलेगा।महानगर मीडिया प्रभारी सै०मो०अस्करी ने बताया की प्रातः १०:३५ पर उनका चार्टर्ड प्लेन हवाई अड्डे पर उतरना था लेकिन उनका प्रयागराज हवाई अड्डे पर आगमन ११:३५ पर हुआ ।लगभग ११:४५ पर उनका क़ाफला हवाई अड्डे से रवाना हुआ।

अखीलेश यादव का हुआ जगहा जगहा स्वागत

हवाई अड्डे पर ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार,महासचिव रवीन्द्र यादव,डॉ०मान सिंह यादव,धर्मराज पटेल,विजमा यादव,पूजा पाल,निधी यादव,हाजी ओवैस हसन,जोखू लाल यादव,सन्दीप पटेल, सहित तमाम नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अगुवानी करते हुए पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया।वहीं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव यथांश केसरवानी,युवा नेता जॉन्टी यादव,मो०शारिक़,महेन्द्र निषाद,मोईन हबीबी सै०मो०अस्करी,प्रभात कुमार,दिनेश यादव मो०इसराइल,राकेश यादव,सैफ फरीदी,शाहिद प्रधान,अनिल यादव,औन ज़ैदी,काशान सिद्दीकी,अब्दुल्ला तेहामी,शानू हाशमी,आसिफ अन्सारी सहित सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया।

Exit mobile version