बड़ी मां के जनाजे को कंधा दिया व नमाज अदा की- केंद्रीय मंत्री नकवी

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आज प्रयागराज आए। केंद्रीय मंत्री नकवी अपने पैतृक गांव प्रतापपुर ब्लाक के भदारी गांव स्थित निवास पर पहुंचे। उन्होंने अपनी बड़ी मां के जनाजे को कंधा दिया। उनकी बड़ी मां का सोमवार को इंंतकाल हो गया था। जनाजे के बाद मुख्तार अब्बास नकवी चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली रवाना हो गए। वह इसी प्‍लेन से प्रयागराज आए थे। भदारी गांव में उनका प्रवास करीब ढाई घंटे रहा।
वह चार्टर्ड प्‍लेन से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से अपने पैतृक गांव प्रतापपुर के भदारी गांव पहुंचे और अपनी बड़ी मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्‍होंने अपनी बड़ी मां के जनाजे को कंधा दिया व नमाज अदा की। केंद्रीय मंत्री नकवी की बड़ी मां हाशमी बेगम 85 पत्नी स्वर्गीय मुजफ्फर हुसैन नकवी का सोमवार को निधन हो गया था। भदारी से वह वापस बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे और चार्टर्ड प्‍लेन से दिल्‍ली चले गए।

Exit mobile version