
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आदित्य तिवारी के हरफनमौला खेल (60 रन एवं दो विकेट) से डीएवी क्रिकेट अकादमी ने विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल को सात रन से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किये।
डीएवी कॉलेज मैदान पर मंगलवार को खेले गये मैच में डीएवी अकादमी ने 29.5 ओवर में 162 रन (आदित्य तिवारी 60, गुलाम अली खान 46, ऐश्वर्य मिश्र 4/23, आशुतोष वर्मा 2/39) बनाये।
जवाब में विष्णु भगवान स्कूल की टीम 30 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन (भूपेंद्र सिंह 51, अभिनव गुप्ता 28, सचिन पाल 27, आदित्य तिवारी व अभिनव केसरवानी दो-दो विकेट) बना लिये। आदित्य को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।