
(अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । आज राजकीय मुद्रणालय श्रमिक संघ प्रयागराज का वार्षिक चुनाव पूर्व सूचना के अनुसार संगठन कार्यालय श्रम हितकारी केंद्र प्रयागराज में चुनाव अधिकारी राधेश्याम पांडे क्षेत्रीय विभाग प्रमुख भारतीय मजदूर संघ एवं कैलाश चंद यादव पूर्व अध्यक्ष राजकीय मुद्रणालय श्रमिक संघ की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से निवर्तमान पदाधिकारियों की घोषणा हुई।
अध्यक्ष विनोद कुमार , राम रतन सिंह दूसरी बार बने कोषाध्यक्ष।
जिसमें संरक्षक लालचंद यादव अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला उपाध्यक्ष दयाशंकर पाल महामंत्री खुर्शीद अहमद संयुक्त मंत्री राकेश कुमार पाल संयुक्त मंत्री जगदीश कुमार कोषाध्यक्ष राम रतन सिंह एवं सदस्यगण निर्वाचित हुए।