
( अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री रामानुज नगर प्रबंध समिति की बैठक कार्यवाहक अध्यक्ष स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज जी की अध्यक्षता में समिति कार्यालय में सम्पन्न हुई श्री रामानुज नगर प्रबंध समिति के महामंत्री श्री स्वामी अखिलेशाचार्य जी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि समिति की बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष जगद्गुरू श्री स्वामी घनश्यामाचार्य जी के तरफ से माघ मेला में नगर में बसने बाले शिविरों की पानी, बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति, नवीन संस्थाओं को ध्यान रखते हुए मेला प्रसाशन से अधिक भूमि देने संबंधित प्रस्ताव लाया गया जिसका उपस्थित शिविराध्यक्षों ने ध्वनिमत से पारित किया साथ ही सभी शिविरों को प्रसाशन से मिलने बाली सुबिधा के निरीक्षण के लिए स्वामी राजारामाचार्य जी के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया। जो माघी पूर्णिमा से पहले अपनी रिपोर्ट समिति के सामने प्रस्तुत करेगी । साथ ही जो भी संस्थाध्यक्ष एक ही नाम से रजिस्टर्ड संस्था को अलग अलग दर्शाकर प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर कई बार सुबिधा प्राप्त किए हैं उन्हें चिन्हित करके उचित कार्यवाही की मांग प्रशासन से की गई।