स्वामी शिवबोध आश्रम व आत्मदेव आश्रम महंती चादर से अभिषिक्त

( अनुराग शुक्ला/आनंत पांडे )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मंगलवार को दंडी स्वामी नगर स्थित मठ मछली बंदर शिविर में स्वामी शिवबोध आश्रम और स्वामी आत्म देव आश्रम को महंती चादर से अभिशिक्त किया गया। यह दोनों दंडी संन्यासी क्रमशः शिव आश्रम चित्रकूट और संत स्वरूप को माघ मेले में मिलने वाली जमीन और सुविधाओं का उपभोग करेंगे।

अब तक शिव आश्रम जी और संत स्वरूप के ब्रह्मलीन होने के बाद दूसरे लोग उन्हें मिलने वाली भूमि और सुविधाओं का उपभोग कर रहे थे। चादर पोशी कार्यक्रम में अखिल भारतीय दंडी संन्यासी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष स्वामी विमल देव आश्रम, परमात्मबोध आश्रम, गोविन्द आश्रम, अरुण आश्रम, आनंद आश्रम, महेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी, सुदर्शन आश्रम, प्रणव आश्रम, भार्गव आश्रम, ब्रह्मानंद तीर्थ, इंद्रदेव आश्रम, प्रबुद्ध आश्रम, भगत आश्रम आदि संत उपस्थित रहे

Exit mobile version