गौ गंगा गीता हमारे जीवन का आधार है- चम्पत राय

( अनुराग शुक्ला/अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। विश्व हिन्दू परिषद माघ मेला क्षेत्र परेड क्षेत्रीय चिन्तन वर्ग के दूसरे दिन समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए।

लव जेहाद रोकने के लिए मातृ शक्ति को किया जाएगा प्रशिक्षित ।

प्रत्येक गांव तक पहुंचाने के लिए बजरंग दल एवं विहिप ने प्रशिक्षण देने की योजना बनाई

 

विहिप के उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने कहा कि दासता के काल में हमारे समाज को छीन्न भिन्न किया गया। किंतु यात्राओं एवं त्यौहारों की परिपाटी चलती रही और मौलिकता जीवित रही। हमारे संस्कार एवं घरेलू माहौल के कारण हिंदू समाज ने हिम्मत नहीं हारी। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपनी पुस्तक में भारत को तीर्थ यात्राओं वाला देश लिखा है।

भारत के कारण दुनिया में शांति कायम रही। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में सदा ही वसुधैव कुटुंबकम का भाव रहा है। हमने हमेशा ही पूरे संसार को एक परिवार की भांति माना है और सदा ही सम्पूर्ण विश्व के कल्याण की कामना करते रहे हैं।

यह भावना आज भी हिन्दू समाज के अंदर जीवंत है। हिन्दू समाज की वर्तमान आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर सत्तावन वर्ष पूर्व विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना की गई। विहिप ने अपनी स्थापना के दो वर्ष बाद ही प्रयागराज के परेड ग्राउंड में प्रथम विश्व हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया था।

जिसके पूज्य गुरुजी के उपस्थिति में घरवापसी एवं परावर्तन के गम्भीर विषय पर चिन्तन किया गया और उसपर कार्य भी प्रारंभ किया गया। गौ गंगा गीता हमारे जीवन का आधार है।रामजन्मभूमि मुक्ति आंदोलन राष्ट्र के गौरव को ऊंचा उठाने के लिए ग्लानि से गौरव की ओर ले जाने की गाथा रही है। आज रामजन्मभूमि का स्थान देखने दुनिया भर के लोग आ रहे हैं। हमारे देश में सभी को उसके विश्वास के अनुसार उपासना एवं धार्मिक क्रिया कलापों की अनुमति रही है। यह हिन्दू समाज की सहिष्णुता का घोतक है। पूज्य अशोक सिंघल जी कहा करते थे कि विहिप राष्ट्र का कार्य करती है इसी को ध्यान में रखकर कार्यकर्ताओं को संगठन के लक्ष्य के लिए सतत कार्य करते रहना चाहिए। संगठन के प्रयास से गौ माता की रक्षा, गंगा की अविरलता एवं निर्मलता के साथ ही परावर्तन एवं सामाजिक समरसता के लिए अनेक अभियान चलाया गए । जिसका देश और समाज को भरपूर लाभ मिला है और आगे भी मिलता रहेगा। विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री अम्बरीश सिंह ने कहा कि चैत्र वर्ष प्रतिपदा रामनवमी पर प्रत्येक गांव में रामजन्मोत्सव के कार्यक्रम होंगें। लव जेहाद रोकने के लिए मातृ शक्ति को प्रशिक्षित किया जाएगा। संगठन का तन्त्र प्रत्येक गांव तक पहुंचाने के लिए बजरंग दल एवं विहिप कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण की योजना बनाई गई है। सामाजिक समरसता को मजबूती प्रदान करने के लिए पूज्य सन्तों का भी आशीर्वाद एवं सहयोग लिया जाएगा। इस अवसर पर सर्वश्री शम्भूनाथ, दिवाकर त्रिपाठी, गुरु प्रसाद, मुकेश कुमार, विमल प्रकाश , मधुराम, राजेश, प्रदीप, सुरेश अग्रवाल, आर्यन गोयल, अनिल पांडेय, आशुतोष श्रीवास्तव, उमाकांत द्विवेदी, प्रतिभा सिंह, सीमा जाधव, दिव्या, कमला मिश्रा, रूबी आदि उपस्थित।

Exit mobile version