
(अनुराग शुक्ला/अनंत पांडे)
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । माघ मेला क्षेत्र के संगम नोज स्थित बाघमबारी गंगा सेना में आज योग गुरु आनंद गिरी जी महाराज ने माघ मास की पूर्णाहुति पर पूर्णिमा के पर्व पर वेदज्ञ ब्राह्मणों के साथ बाघमबारी गंगा सेना में वैदिक मंत्रों के साथ परिपूर्ण हुआ । कल्पवास और यज्ञ नारायण भगवान का आश्रय पूर्ण हुआ । माघी पूर्णिमा के पावन पर्व पर सभी वेदज्ञ ब्राह्मणों के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति पर त्रिवेणी स्नान पर वेद मंत्रों के साथ मां गंगा मां यमुना मां सरस्वती का आशीर्वाद लेने का परम सौभाग्य त्रिवेणी भगवान अक्षय वट महाराज कीर्तन निधि श्री हनुमान जी महाराज की सन्निधि और दिव्य विद्वान संतों का आश्रय यह अपने आप में बहुत ही अद्भुत अनुभव है । योग गुरु ने कहा मैं परम सौभाग्यशाली हूं कि ऐसा सुखद अनुभव करने का सुंदर आनंद प्राप्त हो रहा है।