चंद्रशेखर आजाद शहादत दिवस मनाया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज चंद्रशेखर आजाद की पूण्य तिथि शनिवार को आजाद पार्क में मनाई गई। इस अवसर पर 21 बन्दूकों की सलामी भी दी गई। साथ ही मौजूद लोगों को देश के इस सपूत की वीरगाथाओं से प्रेरणा लेने की बात कही गई। शहादत दिवस के अवसर पर आजाद की प्रतिमा पर फूलपुर संसदीय सीट की सांसद केसरी देवी पटेल, के उपभोक्ता फोरम माननीय न्यायमूर्ति अशोक कुमार गुप्ता, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग वहा पहुचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बता दे कि 27 फरवरी 1931 में प्रयागराज के कम्पनी बाग स्थित अल्फ्रेड पार्क जिसे पहले चंद्रशेखर आजाद पार्क के नाम से जाना जाता था स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद अग्रेजों से लडाई करते हुए शहीद हो गए थे। आज उनकी शहादत दिवस पर अल्फ्रेड पार्क में आजाद की वीर गाथा को याद किया गया। इस दौरान प्रयागराज के जनप्रतिनिधियों ने आजाद की प्रतिमा पर पुष्प अर्जित किया। साथ ही उनकी वीर गाथा से मौजूद लोगों को प्रेरणा लेने को कहा। पार्क में बडी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग से लेकर विभिन्न स्कूल के बच्चे भी मौजूद रहे। आजाद पार्क में दिनभर विभिन्न संस्थाओं द्वारा श्रद्धांजलि देने का सिलसिला चला। इस दौरान आए काफी लोगों ने श्रद्धाजलि दी और प्रतिमा के पास फोटो भी खिचवाई।

Exit mobile version