
हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के नेतृत्व में भोलागिरी आश्रम के स्वामी तेजेशानंद गिरि महाराज को श्री पंचायती अखाड़ा आनंद का महामंडलेश्वर नियुक्त किया गया।
अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी ने कहा कि नवनियुक्त महामण्डलेश्वर स्वामी तेजेशानंद गिरी महाराज आनंद अखाड़े की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।
इस दौरान निरंजनी और आनंद अखाड़े के संत महापुरुषों ने स्वामी तेजेशानंद गिरि महाराज का तिलक चादर भेंट कर पट्टा अभिषेक किया। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि स्वामी तेजेशानंद गिरि महाराज एक विद्वान महापुरुष हैं, जो महामंडलेश्वर पद पर रहते हुए संपूर्ण भारत में भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर अखाड़े की परंपराओं को मजबूती प्रदान करेंगे।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि कुंभ मेला भारतीय संस्कृति का शिखर पर्व है। आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि आनंद अखाड़े की परंपरा के अनुसार धर्मप्रचार कर समाजोत्थान में योगदान करें। अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी महाराज ने कहा कि नवनियुक्त महामण्डलेश्वर स्वामी तेजेशानंद गिरी महाराज आनंद अखाड़े की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी एवं श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि संतों का जीवन सदैव सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित रहता है।