एसएससी: सीजीएल टीयर-2 का आंसर की जारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कर्मचारी चयन अयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) (टीयर-2) 2019 की फाइनल आंसर की प्रश्नपत्रों के साथ जारी कर दिए हैं। एसएससी सीजीएल 2021 की टीयर-2 परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अब आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपने फाइनल आंसर की और प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल टीयर-2 की परीक्षा 19 फरवरी 2021 को आयोजित की गई थी। एसएससी सीजीएल परीक्षा 2019 टीयर-2 का लिंक 28 फरवरी से 20 मार्च 2021 को शाम चार बजे तक उपलब्ध रहेगा। यानी 20 मार्च तक ही अभ्यर्थी अपने प्रश्नपत्र और आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।

Exit mobile version