इलेवन स्टार ने चौधरी नौनिहाल को हराया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराकर मोहसिन सिद्दीकी अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किये।
दौलत हुसैन कॉलेज मैदान पर सोमवार को खेले गये मैच में चौधरी नौनिहाल क्रिकेट क्लब ने 27.1 ओवर में 169 रन (हर्षित नारायण तिवारी 36, अनय शुक्ला 20, मयंक दुबे 19, यश पुष्पाकर, अनुराग पांडेय व धीरज बिंद दो-दो विकेट) बनाये। जवाब में इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब ने 22.4 ओवर में 3 विकेट पर 170 रन (शिवम सिंह यादव 53, ध्रुव केसरवानी 42 नाबाद, विकास चौहान 33, यश पुष्पाकर 31 नाबाद, कुशाग्र त्रिपाठी 2/51) बना लिये।

Exit mobile version