नशे में धुत युवकों ने सिपाही को पीटा, दो युवक फरार, एक आरोपी पकड़ा गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कटरा में बुलेट सवार युवकों ने एक यातायात पुलिस के एक सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आईजी रेंज के घर के बाहर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की सक्रियता से एक आरोपी पकड़ गया। स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। रात में ही उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यातायात पुलिस का सिपाही कांती रतन सोमवार रात आंनद अस्पताल होते हुए यातायात पुलिस लाइन की ओर जा रहा था। रास्ते में बुलेट सवार तीन युवकों ने सिपाही को रोका और कुछ अपशब्द बोला। नशे में धुत युवकों ने सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया। सिपाही ने आरोपी को पकडऩे की कोशिश की तो हंगामा शुरू हो गया। आईजी रेंज के घर के बाहर ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी मदद के लिए पहुंच गए। पुलिस को देखकर बुलेट सवार दो युवक फरार हो गए जबकि एक को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। आरोपी फाफामऊ निवासी धर्मेन्द्र है। पीडि़त सिपाही से तहरीर लेकर पुलिस मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version