प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। काटजू क्रिकेट क्लब ने ईश्वर शरण क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किये।
डीएवी कॉलेज मैदान पर बुधवार को खेले गये मैच में ईश्वर शरण क्लब ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 117 रन बनाये। देवप्रयाग ने 46 तथा शाश्वत व सुमित पांडेय 18-18 का योगदान दिया। काटजू क्लब के आदर्श पांडेय ने दो तथा आर्यन ने एक विकेट लिया। जवाब में काटजू क्लब ने 12.2 ओवर में 2 विकेट पर 118 रन बना लिये। विनय यादव ने 46 गेंद पर 13 चौके, दो छक्के की मदद से 83 और आर्यन ने नाबाद 16 रन बनाये। ईश्वर शरण के शाश्वत ने एक विकेट लिया।