
( विनय मिश्रा )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना काल में माघ मेला के दौरान प्रयाघराज रीजन से 14 लाख से अधिक यात्रियों ने बस में सफर किया है। इसमें से आठ लाख यात्री ऐसे हैं, जो बस यात्रा करके संगम स्नान करने पहुंचे। माघ मेला के दौरान फरवरी में इलाहाबाद रीजन ने 19.86 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसमें से शहर के चार डिपो प्रयाग, सिविल लाइंस, लीडर रोड और जीरो रोड डिपो से परिवहन निगम ने 13 करोड़ रुपये की कमाई की है।
क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक डॉ. सीबी राम ने बताया कि फरवरी में अनुमान से अधिक यात्री बसों से सफर कर संगम स्नान करने पहुंचे। कोरोना के कारण यात्री कम रहने का अनुमान था, लेकिन इसके उलट यात्री संख्या बेहतर रही। पिछले वर्ष फरवरी की तुलना में इस वर्ष फरवरी में आय एक करोड़ रुपये अधिक रही।