
दीक्षांत समारोह में 19 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया गया।
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गरुवार को प्रयागराज में कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत 2030 तक 50 प्रतिशत युवाओं को उच्च शिक्षा का लक्ष्य तभी हासिल हो सकेगा ।
इस मौके पर भारतीय शिक्षण मंडल, नागपुर के अखिल भारतीय संगठन मंत्री मुकुल कानिटकर ने कहा, “मुक्त शिक्षा, शिक्षार्थी केंद्रित है जिसमें विद्यार्थी अपनी गति एवं जरूरत के मुताबिक विषय वस्तु को सीखता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के सफल क्रियान्वयन में भी इस विश्वविद्यालय को प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि शोध के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाते हुए इस विश्वविद्यालय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ की स्थापना करके एक सार्थक पहल की है। दीक्षांत समारोह में 19 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया गया और अन्य छात्रों को विभिन्न उपाधियां प्रदान की गईं। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के नवनिर्मित अटल प्रेक्षागृह का भी उद्घाटन किया।