
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। हंसम जायसवाल की घातक गेंदबाजी (7-0-38-6) और तन्मय मालवीय के अर्धशतक (81 रन, 66 गेंद, आठ चौके, दो छक्के) के दम पर दौलत हुसैन इंटर कालेज ने इलेवन स्टार क्रिकेट क्लब को चार विकेट से हराकर मोहसिन सिद्दीकी अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक हासिल किये।
दौलत हुसैन मैदान पर गुरुवार को खेले गये मैच में इलेवन स्टार क्लब ने 27.5 ओवर में 207 रन (विकास चौहान 52, यश पुष्पाकर 39, शिवम यादव 36, शिवम वर्मा 20, हंसम जायसवाल 6/38) बनाये। जवाब में दौलत हुसैन कॉलेज ने 33 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन (तन्मय मालवीय 81 नाबाद, आकाश यादव 40, फैजान अहमद 29, यश पुष्पाकर 3/39) बना लिये।