त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव भाजपा पूरे दमखम के साथ लड़ेगी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा महानगर प्रयागराज के तत्वाधान में जिला एवं ब्लॉक पंचायत चुनाव संचालन समिति की बैठक भाजपा महानगर कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उपस्थित जिला एवं ब्लॉक पंचायत चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों से कहा कि इस बार भारतीय जनता त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ रही है इसलिए चुनाव संचालन समिति के प्रत्येक सदस्यों की जो जिम्मेदारी तय की गई है उसके अनुरूप हमें चुनाव को संचालित करना है जिससे कि चुनाव में बेहतर परिणाम भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में आ सके और आगे कहा की चुनाव को देखते हुए वोटर लिस्ट के आधार पर हमें बूथ समितियों को मजबूती के साथ खड़ा करना है और आगे उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथों पर हमें विचार परिवार एवं वर्ग समीकरण के आधार पर प्रबुद्ध जनों को भी जोड़ कर चलना है और वरिष्ठ एवं नए भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय भी स्थापित करना है। बैठक में मुख्य रूप से प्रेम नारायण केसरवानी पदुम जायसवाल डॉ कीर्तिका अग्रवाल रमेशपासी राजेश केसरवानी विवेक अग्रवाल राजू पाठक गिरजेश मिश्रा प्रमोद मोदी राघवेंद्र कुशवाहा रामलोचन साहू राकेश जैन ज्ञान बाबू केसरवानी दीनानाथ कुशवाहा आदि संचालन समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे

Exit mobile version