
(अनुराग शुक्ला)मुंबई,नालासोपारा (अनुराग दर्शन समाचार )। डॉक्टर्स के अंदर कलागुणों को बढ़ावा देने के लिए शनिवार दोपहर 2बजे से सायं5 बजे तक, श्री नरसिंह के दुबे चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज व रुग्णालय द्वारा ‘डॉक्टर्स कवि सम्मेलन’ का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम को लेकर वसई, विरार और नालासोपारा क्षेत्र के डॉक्टरों में काफी उत्साह है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ ओम प्रकाश दुबे ने बताया कि, इस तरह के कवि सम्मेलन का आयोजन क्षेत्र में पहली बार हो रहा है जिसमें अध्यक्ष, मुख्यअतिथि, सूत्र संचालक और कविता पाठ करने वाले सभी डॉक्टर्स ही होंगे।
यह कार्यक्रम- महाविद्यालय सभागृह ,तीसरा माला, नालासोपारा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज व रुग्णालय, मेडिकल कॉलेज रोड अचोले नालासोपारा पूर्व में होगा।