
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अधूरे इलाज के दौरान निकाली गई तीन वर्षीय मासूम बच्ची की शुक्रवार को रावतपुर स्थित यूनाइटेड मेडिसिटी अस्पताल के गेट पर तड़पकर मौत हो गई। शनिवार को कांग्रेसियो का प्रतिनिधि मंडल मंडलायुक्त कार्यालय पहुँच कर मासूम बच्ची के इलाज में लापरवाही बरतने वाले अस्पताल के दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग को लेकर अपर आयुक्त भगवान शरण को ज्ञापन सौंपा। यूपी कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य मुकुन्द तिवारी की अगुवाई में जुटे कांग्रेसजनों ने कहा कि निजी अस्पताल के प्रबंधतंत्र के अमानवीय चेहरे के कारण मासूम की मौत हुई है। मुकुन्द का कहना था कि दोषी डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ ठोंस कार्यवाही होनी चाहिये। वहीं कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने मासूम बच्ची के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा दिये जाने की मांग की। कांग्रेसियो ने चेतावनी देते हुए कहा कि यादि 24 घण्टे के अंदर प्रशासन यूनाइटेड मेडिसिटी अस्पताल और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही ना करने पर बड़ा आन्दोलन किया जायेगा।ज्ञापन देने वालो मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, दीपचंद्र शर्मा, विवेक पाण्डेय, अंकित पाण्डेय, उदय यादव, अभिनीत कुशवाहा, बब्लू खान, रामछबीले मिश्रा, रंगराज सिंह, दिनेश सोनी, समेत आदि लोग मौजूद रहे