
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दारागंज स्थित धकाधक चौराहे पर खुले ट्रांसफार्मर और विद्युत तार के कारण बाल बाल बच्ची गौ माता मध्य दारागंज स्थित धकाधक चौराहे पर खुले ट्रांसफार्मर और नंगे तार के कारण आए दिन गाय भैंस बंदर कुत्ते इसमें उलझते रहते हैं। अगल-बगल के दुकानदार उनको जान हथेली पर रखकर छुड़ाते हैं। किंतु कोई भी जिम्मेदार अधिकारी पदाधिकारी ने इस मौत का नंगा नाच नाचने वाले खुले ट्रांसफार्मर की तरफ नहीं देखा। आगामी 23 मार्च को इसी चौराहे पर हजारों की भीड़ होगी उसमें कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। अतः क्षेत्र वासियों ने विद्युत विभाग और संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द इस की जाली बदलकर नई लगवाने या इस ट्रांसफार्मर को ऊपर लगाएं लगाए जाने की सामूहिक माग की गई मांग करने वालों में धकाधक संस्थान के अध्यक्ष पंडित धर्मराज पाण्डेय अशोक चौरसिया दिलीप शर्मा राधे श्रीवास्तव गोलू शर्मा शिव जी शर्मा चंदू चाचा शंकर जी शर्मा सारिका चौरसिया प्रभु राज पाण्डेय कौशलेंद्र मिश्रा आदि ने की।