
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सत्यम यादव के हरफनमौला प्रदर्शन (25 रन नाबाद एवं 19 रन देकर पांच विकेट) की बदौलत वाईएमसीए ने किशोरी लाल क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराकर देव स्पोर्ट्स अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली।
देव स्पोर्ट्स पब्लिक स्कूल नैनी मैदान पर सोमवार को हुए सेमीफाइनल में किशोरी लाल क्लब ने 17.1 ओवर में 110 रन (सौम्य तिवारी 31, हर्षित तिवारी 22, सुशांत 17, सत्यम यादव 5/19, आदित्य तिवारी 3/14, कार्तिकेय वर्मा 2/15) बनाये। जवाब में वाईएमसीए ने 23.5 ओवर में 5 विकेट पर 113 रन (सुमित केसरवानी 28 नाबाद, ऋषि सिंह राजपूत 27, सत्यम यादव 25 नाबाद, इशांत, हर्षित, सुयश व आदर्श एक-एक विकेट) बना लिए।