प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। यूपीसीए की अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन के लिए होने वाले ट्रायल मैच हेतु आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी के दायें हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज अभिनव मिश्र का भी चयन किया गया गया। आशीष नेहरा क्रिकेट अकादमी की सहायक कोच स्वाति सिंह ने बताया कि अभिनव को 11 मार्च को शाम छह बजे कानपुर के कमला क्लब में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। ट्रायल मैचों के लिए पहले ही इलाहाबाद के सात क्रिकेटर चयनित हो चुके हैं।