मिस्टर आर्य कन्या का खिताब उमंग अग्रवाल तथा मिस आर्य कन्या का खिताब इशिता शर्मा को दिया गया

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज आर्य कन्या इंटर कॉलेज इंग्लिश मीडियम प्रयागराज में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र-छात्राओं के लिए शुभकामना समारोह का आयोजन हुआ। सभी विद्यार्थियों को चंदन का टीका एवं पुष्प देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सभी बच्चे रंग-बिरंगे परिधान में बेहद आकर्षक लग रहे थे। कक्षा 12 के कुछ विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए कि किस प्रकार से इस विद्यालय ने उन्हें एक कच्चे घड़े से एक परिपक्व इंसान बना दिया आज वह इतने काबिल हो गए हैं कि आगे चलकर वह शहर, प्रदेश और देश में आर्य कन्या का नाम रोशन करेंगे। कुछ विद्यार्थियों के चेहरे गमगीन थे कि जहां उन्होंने 12 वर्ष पढ़ाई कि उसे छोड़ कर जाना होगा परंतु कुछ विद्यार्थी अपनी आने वाली नई जिंदगी के लिए उत्साहित दिखे। इस मौके पर मिस्टर आर्य कन्या का खिताब उमंग अग्रवाल तथा मिस आर्य कन्या का खिताब इशिता शर्मा को दिया गया। प्रबंधक श्री पंकज जायसवाल ने शुभकामना देते हुए कहा कि वह दिन मेरे लिए सबसे गर्व का दिन होगा जब हमारे बच्चे इस मुकाम पर पहुंच जाएं कि वह हमारे विद्यालय में होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बने। प्रधानाचार्या श्रीमती सारिका अग्रवाल राठौर ने अपने वक्तव्य में शुभकामना देते हुए कहा कि आप विद्यालय की धरोहर हैं ।आप जहां भी जाएंगे विद्यालय का नाम आप से जुड़ा रहेगा। अतः बाहर जाकर कुछ ऐसा काम करें कि आप विद्यालय का नाम रोशन कर सकें। इस मौके पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Exit mobile version