लक्ष्मी प्रभा राकेश के निधन पर कांग्रेसजनों का शोक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कांग्रेसजनों ने पूर्व सांसद स्व0 राम निहोर राकेश की पत्नी लक्ष्मी प्रभा राकेश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। एससी-एसटी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश राकेश की 72 वर्षीय माँ श्री मती राकेश का आज भोर में ह्रदयघात के कारण स्थानीय नर्सिंग होम में निधन हो गया । अपराह्न 2 बजे उनका अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट पर किया गया । उनके कनिष्ठ पुत्र रितेश ने मुखग्नि दी। इस मौके पर पूर्व महापौर चोधरी जितेंद्र नाथ सिंह , किशोर वार्ष्णेय, फुज़ैल हाशमी, सुरेश यादव, हरिकेश त्रिपाठी, राम किसुन पटेल, परमेश्वर चौधरी, अजय श्रीवास्तव, अशफाक अहमद, आशीष पांडेय, राम मनोरथ सरोज , परवेज़ सिद्दिकी , केशव पासी आदि शामिल थे ।

Exit mobile version