
महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार एवं शिव जागरण
( अनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्राचीन सिद्धपीठ भोले गिरी मंदिर कटघर में सुबह से भक्तों की भीड़ लग गई ।भगवान भोले गिरी शिवलिंग को दूध व गंगाजल से अभिषेक कराया गया। कार्यक्रम आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित रामलाल शास्त्री के नेतृत्व में भगवान भोलेनाथ का फूलों से एवं स्वर्ण एवं चांदी के आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया गया। और जिसका दर्शन भक्तों के द्वारा जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक किया गया । रात्रि 9:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक जागरण का आयोजन किया । इस अवसर पर पूरे मंदिर प्रांगण को साज सज्जा के साथ सजाया गया।