
(विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। परिवहन निगम ने 21 जनवरी से 20 फरवरी तक अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की पांच टीम ने 2048 वाहनों के चालान काटे। 25 लाख 83 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। अभियान में सबसे अधिक चालान बिना हेल्मेट के किए गए। 1363 लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। जबकि नशे की हालत में वाहन चलाने में महज एक चालान ही हुआ। ओवरलोडिंग में 11 वाहनों का चालान किया गया। इसमें 10 लाख 45 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया।
सीट बेल्ट न लगाने पर 172, बिना हेल्मेट के 1363 का, मोबाइल पर बात करते वाहन चालने में 182 का, नशे की हालत में वाहन चलाने में एक का, विपरीत दिशा में गाड़ी चलाने में 248 का, रिफ्लेक्टर को लेकर 93 का, ब्लैक फिल्म 11 का, नो पार्किंग में 42 का चालान काटा गया। बगैर डीएल, बीमा न होने, नियमों का उल्लंघन करने पर, परमिट न होने पर, प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने पर, स्पीड लिमिड डिवाइस न होने पर, फिटनेस न होने पर भी चालान काटे गए।
एआरटीओ (प्रशासन) सियाराम वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर लोगों को जागरूक करने के लिए सड़क यातायात माह अभियान चलाया गया। यह एक प्रक्रिया है। बदलाव धीमी गति से होते हैं। इसमें सफलता भी मिल रही है। जुर्माना भी लगभग 90 फीसद वसूला गया है।