
नहीं आया हिन्दी, विधि और कॉमर्स का परिणाम
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और इसके संघटक कॉलेजों में पीएचडी में दाखिले के लिए संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट-2020) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। 42 विषयों के सापेक्ष 781 छात्रों को सफल घोषित किया गया है। वहीं, हिन्दी विषय का रिजल्ट कोर्ट में विचारधीन होने के कारण नहीं घोषित किया गया है। जबकि विधि और कॉमर्स का रिजल्ट अभी तैयार नहीं होने के कारण घोषित नहीं किया गया है। वहीं, बायो इनफार्मेटिक्स विषय के लिए एक भी छात्र ने प्रवेश परीक्षा नहीं दी है।
प्रवेश परीक्षा के निदेशक प्रो. प्रशांत अग्रवाल की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार एग्रीकल्चर कमेस्ट्री में 3, प्राचीन इतिहास में 54, एन्थ्रोप्लाजी में 2, अरबी में 2, ओसियन साइंस में 0, सीबीसीएस में 0, बायो कमेस्ट्री में 5, बायो टेक्नोलॉजी में 3, बॉटनी में 37, रसायन विज्ञान में 47, कम्प्यूटर साइंस में 7, रक्षा अध्ययन में 41, डेबलपमेंट स्टडीज में 0, अर्थ एंड प्लेनटरी सांइस में 1, अर्थशास्त्र में 19, शिक्षा शास्त्र में 45, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन में 0, अंग्रेजी में 89, फूड एंड न्यूट्रिशन में 8, भूगोल में 75, मैटिरियल साइंस में 3, गणित में 0, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में 83, संगीत में 38, पेंटिंग में 20, फारसी में 2, दर्शनशास्त्र में 17, शारीरिक शिक्षा में 10, भौतिक विज्ञान में 5, राजनीति शास्त्र में 93, मनोविज्ञान में 12, रूरल टेक्नोलॉजी में 0, संस्कृत में 13, समाजशास्त्र 25, सांख्यिकी में 1, टेक्सटाइल में 11, जन्तु विज्ञान में 10 छात्र-छात्राएं क्रेट में सफल हुई हैं।
इनसेट….
लेवल टू में 560 जेआरएफ अभ्यर्थी
प्रयागराज। पीएचडी में प्रवेश के लिए दो चरणों में परीक्षा होती है। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा होती है जिसमें 42 विषयों के सापेक्ष 781 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं, जेआरएफ अभ्यर्थी लेवल टू यानी साक्षात्कार में सीधे शामिल होंगे। पीएचडी में प्रवेश के लिए 560 जेआरएफ अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। यानी लेवल टू के लिए 1341 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
छह विषयों में एक भी अर्ह नहीं
प्रयागराज। इविवि व इसके संघटक कॉलेजों में 37 विषयों में पीएचडी में दाखिले के लिए जारी प्रवेश परीक्षा परिणाम में हैरानी वाली बात तो यह है कि छह विषयों में एक भी योग्य अभ्यर्थी नहीं मिले। केवल गणित में नेट-जेआरएफ में उत्तीर्ण 23 अभ्यर्थी इंटरव्यू में हिस्सा लेंगे। बाकी कुछ विषयों में इक्का-दुक्का और कुछ की सीटें पूरी तरह से खाली ही जाएंगी। 31 विषयों में कुल 781 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है।