इलाहाबाद सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी स्व०अवधेश नारायण शुक्ला को श्रद्धांजलि देने पहुंची उनके पैत्रिक निवास

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सांसद इलाहाबाद प्रो०रीता बहुगुणा जोशी जी के मीडिया प्रभारी एवं प्रशासनिक प्रभारी तथा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में उत्तर प्रदेश सरकार के स्थाई अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला के पिता हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष तथा कई वर्षों तक उत्तर प्रदेश सरकार के स्थाई अधिवक्ता रहे स्व अवधेश नारायण शुक्ला जी के स्वर्गवास होने के पश्चात सांसद प्रो०जोशी श्रद्धांजलि देने पहुंची उनके पैत्रिक निवास। सांसद के साथ यमुनापार के जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, मनोज गुप्ता, सांसद के जनसंपर्क प्रभारी संत प्रसाद पांडेय, सुधाकर पांडेय, आदि लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देकर प्रभु से प्रार्थना किया कि शोकाकुल परिवार को शक्ति एवं साहस प्रदान करें।

Exit mobile version